Naveen International Journal of Multidisciplinary Sciences (NIJMS)
Not a member yet
    100 research outputs found

    The Future of Open and Distance Learning in Nigeria: Opportunities and Challenges in Higher Education

    Get PDF
    Open and Distance Learning (ODL) has emerged as a vital strategy for increasing access to higher education in Nigeria. Given the country’s vast population, economic constraints, and infrastructural challenges, ODL provides flexible and cost-effective learning opportunities. This paper examines the current state of ODL in Nigerian higher institutions, including its benefits, challenges, and policies. Additionally, it explores the future of ODL in Nigeria, considering advancements in technology, government initiatives, and international best practices. The study employs a qualitative approach using secondary data from journals, policy documents, and reports. The findings reveal that while ODL has made significant progress, it faces critical challenges such as inadequate funding, poor internet access, and resistance from traditional academic institutions. The paper concludes with recommendations for improving ODL’s effectiveness and expanding its reach in Nigeria’s higher education sector

    भारतीय ज्ञान परम्परा में जीव विज्ञान, विशेषतः महाभारत के आलोक में

    No full text
    महाभारत केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि जीव विज्ञान की व्यापक जानकारी का भंडार है। इस शोध में महाभारत में वर्णित जैविक सिद्धांतों, चिकित्सा विज्ञान, और प्राकृतिक घटनाओं का विश्लेषण किया गया है। पारिस्थितिकी तंत्र की समझ भी महाभारत में स्पष्ट है। वन पर्व में विभिन्न वनों का वर्णन, जीव-जंतुओं के व्यवहार, और प्राकृतिक संतुलन के सिद्धांत मिलते हैं। नल-दमयंती की कथा में पशु-पक्षियों की बुद्धिमत्ता का वर्णन है। महाभारत में वर्णित सूक्ष्म जीवों की अवधारणा, रक्त संचार प्रणाली, और शरीर की आंतरिक संरचना की जानकारी आधुनिक जीव विज्ञान से मेल खाती है। भीष्म की इच्छामृत्यु न्यूरो-साइंस के सिद्धांतों को दर्शाती है। यह दर्शाता है कि भारतीय ज्ञानपरम्परा में जीव विज्ञान की गहरी समझ थी, जो आज भी प्रासंगिक है।मुख्य शब्द-  महाभारत, जीव विज्ञान, आनुवंशिकता, प्राचीन भारतीय विज्ञान, आयुर्वेद, प्रजनन विज्ञान, पारिस्थितिकी

    माता-पिता की भागीदारी और छात्र शैक्षणिक प्रदर्शन: सिद्धांत, मॉडल और अनुसंधान का समग्र विश्लेषण

    No full text
    यह समीक्षा पत्र माता-पिता की भागीदारी और छात्र शैक्षणिक प्रदर्शन के बीच के जटिल सम्बन्धों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है। पिछले कुछ दशकों में शिक्षा के क्षेत्र में यह माना गया है कि माता-पिता का सक्रिय योगदान न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों को बढ़ाता है, बल्कि यह नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी सहायक होता है। विभिन्न सिद्धांत, मॉडल और अनुसंधान के आधार पर यह लेख यह दर्शाता है कि पारिवारिक-शैक्षणिक समन्वय, सामाजिक सीखने का सिद्धांत एवं जीवन कौशल विकास की अवधारणा के माध्यम से माता-पिता की भागीदारी को समझा जा सकता है। यह समीक्षा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में की गई विभिन्न शोधकार्य की व्यापक समीक्षा प्रस्तुत करती है, जिसमें यह पाया गया है कि शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद, तकनीकी नवाचार एवं सांस्कृतिक अनुकूलन से शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार संभव है। इस शोध में न केवल सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है, बल्कि सीमाओं, बाधाओं एवं भविष्य में अनुसंधान की संभावनाओं पर भी विचार किया गया है। कुंजी शब्द: माता-पिता की भागीदारी, शैक्षणिक प्रदर्शन, सामाजिक सीखना, पारिवारिक-शैक्षणिक समन्वय, शिक्षा मॉडल, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक प्रभाव, नैतिक विकास

    योग शिक्षा को बढ़ावा देने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भूमिका: 2017 से 2023 तक

    No full text
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा 21 जून को वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। यह प्रस्ताव 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत किया गया था, जिसे 177 सदस्य देशों के समर्थन से 11 दिसंबर 2014 को पारित किया गया ।यह दिवस न केवल योग के शारीरिक और मानसिक लाभों को जनसामान्य तक पहुँचाने का माध्यम बना है, बल्कि योग शिक्षा को संगठित और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करने का भी सशक्त मंच सिद्ध हुआ है। प्रस्तुत शोधपत्र 2017 से 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों, जनभागीदारी, प्रचार माध्यमों, और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका का विश्लेषण करता है। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी प्रयासों के अंतर्गत चलाए गए योग अभियान, योग शिविर, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है। साथ ही, यह अध्ययन दर्शाता है कि किस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने योग शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन में रुचि उत्पन्न की और इसे औपचारिक शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दिया। यह दिवस योग को केवल शारीरिक व्यायाम के रूप में नहीं, बल्कि समग्र जीवनशैली के एक हिस्से के रूप में स्थापित करने में सहायक रहा है। संकेत शब्द: योग शिक्षा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जन-जागरूकता, स्वास्थ्य, शैक्षणिक संस्थान, योग शिक्षक, डिजिटल मीडिया, वैश्वीकरण, सांस्कृतिक धरोहर, पाठ्यक्रम, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

    Inclusive Education: Current Practices, Challenges, and Future Directions

    Get PDF
    This paper examines the current state of inclusive education, focusing on its implementation, challenges, and effectiveness across various educational contexts. Through a comprehensive review of literature and empirical studies, we explore how inclusive education practices have evolved, the barriers to successful implementation, and evidence-based strategies that promote equitable learning environments. Our findings highlight the importance of systemic reform, teacher preparation, and collaborative approaches to advance inclusive education. Furthermore, we propose a framework for future research and policy development that addresses persistent gaps in inclusive practice while recognizing the diversity of student needs and educational contexts. Keywords: inclusive education, educational equity, special education, universal design for learning, teacher preparation.

    कार्यरत और अकार्यरत शिक्षित महिलाओं में घरेलू हिंसा के प्रति अभिवृत्ति एवं समायोजन का तुलनात्मक अध्ययन

    No full text
    भारत जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से विविध और जटिल समाज में महिलाओं की स्थिति निरंतर विकासशील रही है। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं ने आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। परंतु विडंबना यह है कि शिक्षित होने के बावजूद महिलाएँ घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं से पूर्णतः मुक्त नहीं हो सकीं। यह स्थिति कार्यरत एवं अकार्यरत दोनों वर्गों में व्याप्त है, किन्तु इन दोनों के अनुभव, प्रतिक्रिया और समायोजन की प्रवृत्तियों में अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह शोध पत्र कार्यरत (नौकरी में संलग्न) और अकार्यरत (गृहिणी या बेरोजगार) शिक्षित महिलाओं के मध्य घरेलू हिंसा के प्रति अभिवृत्ति एवं समायोजन के तुलनात्मक विश्लेषण पर केंद्रित है। शिक्षा मनोविज्ञान एवं सामाजिक शिक्षा शास्त्र के परिप्रेक्ष्य में यह अध्ययन यह समझने का प्रयास करता है कि कार्यरत महिलाओं की सामाजिक सक्रियता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और बाह्य संपर्क उन्हें इन स्थितियों में किस प्रकार प्रतिक्रिया करने, प्रतिरोध करने या सहने की प्रवृत्ति में भिन्न बनाती है। वहीं अकार्यरत महिलाओं में पारिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक निर्भरता के कारण उत्पीड़न के प्रति सहिष्णुता या मौन सहमति अधिक देखी जाती है। शोध में यह भी स्पष्ट होता है कि कार्यरत महिलाओं की अभिवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक नकारात्मक एवं संघर्षशील होती है, जबकि अकार्यरत महिलाओं की अभिवृत्ति अधिक सहनशील एवं परंपरावादी प्रतीत होती है। समायोजन के स्तर पर कार्यरत महिलाएँ बाहरी संसाधनों, परामर्श और विधिक सहायता के प्रति अधिक सचेत होती हैं, जबकि अकार्यरत महिलाएँ घरेलू संतुलन बनाए रखने की मानसिकता के कारण अक्सर उत्पीड़न को व्यक्तिगत नियति मान लेती हैं। यह शोध शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की सामाजिक चेतना, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को समझने में योगदान करता है। साथ ही यह शिक्षकों, परामर्शदाताओं एवं नीति निर्माताओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों के पुनरावलोकन हेतु दिशा प्रदान करता है।मुख्य-शब्दः कार्यरत महिलाएँ, अकार्यरत महिलाएँ, घरेलू हिंसा, अभिवृत्ति, समायोजन, शिक्षित महिलाएँ, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा मनोविज्ञान, तुलनात्मक अध्ययन।

    A Critical Theoretical Study of NEP-2020

    Get PDF
    One significant step in reforming India\u27s educational system is the National Education Policy 2020 (NEP 2020). Its main goals are to improve student learning, modernize education, and align it with international standards. Stronger educational facilities, improved teacher preparation, and skill-based learning are highlighted in the policy. Its primary objectives are to address long-term issues, bring equality, quality, and innovation to education, and get students ready for the demands of the twenty-first century. Three perspectives are used in this paper to examine NEP-2020: social justice, human capital theory, and critical pedagogy. It highlights the policy\u27s positive aspects while also pointing out its drawbacks, such as excessive privatization, linguistic barriers, and unequal access to technology. The basic premise is that NEP-2020 has the potential to make significant strides, but it will encounter obstacles if there is insufficient funding, equitable policies, and public participation in decision-making. We conclude with recommendations for educators, legislators, and others to help NEP 2020 succeed and fulfill its objectives. Keywords: India, critical theory, education policy, and NEP-2020

    Education 5.0 and Sustainable Development

    Get PDF
    Education is a key to national development. It not only opens doors of new opportunities but also empowers the individual with knowledge and wisdom to face challenges and solve various problems. Education helps in the transmission of culture, social upliftment, and political integration. With new opportunities, there come new challenges where education helps in dealing with such issues. Modern Education aims at helping students to acquire various skills like critical thinking, creative thinking, communication skills, problem-solving skills and lifelong learning. The education framework has changed from the Education 1.0 level to the present Education 5.0. This framework focuses on the needs of the learner, the demand of society and different teaching strategies and methods. In Education 1.0 the teacher taught within the confines of the physical four-walled classroom. No technology was used, and the teacher acted as an autocratic leader. It transformed into the present Education 5.0 level slowly but steadily due to the requirements of the learner, the changing needs of society and the adoption of various teaching approaches. Dr. A.P.J. Abul Kalam rightly said that Education is the holistic development of individuals at all level be it spiritual, academic, physical or psychological. The learner changed after the COVID-19 pandemic and the world needed sustainable development which shifted the paradigm from technology integration in Education to the involvement of various human skills like empathy, sharing, values etc. The present paper thus explores Education 5.0 for Sustainable Development

    EFFECTIVENESS OF ICT INTEGRATED PEDAGOGY FOR MATHEMATICS IN TERMS OF PROBLEM SOLVING ABILITY OF CLASS IX STUDENTS OF MADHYA PRADESH

    Get PDF
    Humanity’s unique position as the pinnacle of nature, driven by innate curiosity and creativity. This drive has fuelled continuous learning and led to significant technological advancements, transforming society and the global economy. Specifically, impact of Information and Communication Technology (ICT) across various sectors, particularly education, where it empowers learners, teachers, and administrators. This study investigates the effectiveness of ICT integrated pedagogy on problem solving ability for ninth-grade students in Madhya Pradesh. A true experimental pre-test post-test control group design was employed at GHS, Nayakheda, Datia, involving 92 students. Purposive and simple random sampling was used for school and treatment group selection, respectively. The findings highlight key features of effective ICT integration within mathematics instruction in the region

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: उद्देश्यों, चुनौतियों एवं संभावनाओं का अध्ययन

    Get PDF
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य ज्ञान के समावेशी, बहुआयामी और समग्र स्वरूप को पुनर्स्थापित करना है। इस नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge Tradition - IKT) के पुनरुद्धार पर विशेष बल दिया गया है, जिसमें वैदिक गणित, योग, आयुर्वेद, भारतीय दर्शन, भाषा, साहित्य, संगीत, नाट्यकला, नीतिशास्त्र आदि को शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर एकीकृत करने की बात कही गई है। यह शोध NEP 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा के एकीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों का विश्लेषण करता है। इसमें नीति के उद्देश्यों, उस पर आधारित क्रियान्वयन प्रक्रिया, इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियाँ और इसके दीर्घकालिक प्रभावों का सम्यक् अध्ययन किया गया है। शोध में गुणात्मक पद्धति के अंतर्गत दस्तावेज़ विश्लेषण तथा नीति समीक्षा को आधार बनाया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि यद्यपि नीति के उद्देश्यों में भारतीय मूल्यों और परंपराओं को पुनर्जीवित करने की सशक्त भावना निहित है, तथापि इसके समुचित कार्यान्वयन में अनेक बाधाएँ विद्यमान हैं, जैसे – पाठ्यचर्या विकास की जटिलता, योग्य शिक्षकों की कमी, संसाधनों की अनुपलब्धता और आधुनिक शिक्षा के साथ संतुलन बनाए रखने की चुनौती। अतः उक्त शोध यह सुझाव देता है कि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उपकरणों, डिजिटल सामग्री और नवाचार आधारित शिक्षण विधियों के माध्यम से छात्रों तक पहुँचाना आवश्यक है। साथ ही, शिक्षक प्रशिक्षण और पाठ्यपुस्तक निर्माण में भी भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रभावी समावेश किया जाना चाहिए। मुख्य शब्द: भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, षड्दर्शन, वेद, उपनिषद, पुराण, दर्शन

    72

    full texts

    100

    metadata records
    Updated in last 30 days.
    Naveen International Journal of Multidisciplinary Sciences (NIJMS)
    Access Repository Dashboard
    Do you manage Open Research Online? Become a CORE Member to access insider analytics, issue reports and manage access to outputs from your repository in the CORE Repository Dashboard! 👇